Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

31 जुलाई आखिरी मौका :  टैक्स माफ कराने को वीकेंड पर भी खुले रहेंगे दफ्तर

पंजाब  | पंजाब के लुधियाना, जंडियाला गुरु, होशियारपुर और तलवंडी भाई में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को राहत देने के लिए नगर निगमों ने 26 और 27 जुलाई को भी कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। कमिश्नर आदित्य की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया ताकि लोग 31 जुलाई से पहले बिना ब्याज और जुर्माने के टैक्स जमा कर सकें।

सरकार की ‘वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी’ के तहत बकाया टैक्स भरने वालों को 100% पेनल्टी और ब्याज से राहत दी जा रही है। लुधियाना से लेकर तलवंडी भाई तक कैंप लगाकर लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अगर कोई 31 जुलाई तक टैक्स जमा नहीं करता है तो उसे 18% ब्याज और 20% जुर्माना देना होगा। इसके बाद बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

होशियारपुर में कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, जंडियाला गुरु में ई.ओ. रणदीप सिंह वड़ैच और तलवंडी भाई में आशीष कुमार ने भी लोगों से अपील की है कि वे शनिवार और रविवार को खुले रहने वाले कार्यालयों में पहुंचकर समय रहते योजना का लाभ उठाएं।

  • 31 जुलाई तक है अंतिम मौका
  • छूट के बाद टैक्स न भरने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • शहरों में SMS और कैंपों के जरिए दी जा रही जानकारी

अब तक की सबसे बड़ी छूट योजना में पीछे न रहें – समय रहते टैक्स चुकाएं और जुर्माना बचाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.