Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में भाग लेने का रास्ता साफ

Summer express, सुन्दर कुंडू , नई दिल्ली। ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में हिस्सा लेने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल में भाग लेने से रोकने की मांग की...
Read more

सोनीपत ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: लॉ ग्रेजुएट और बीटेक युवक निकले बुजुर्ग महिला के हत्यारे

Summer express,सोनीपत  | सोनीपत के गांव जटवाड़ा में बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या और लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित और विक्रांत के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि...
Read more

अंबाला में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को हड़ताल के 15वें दिन अंबाला छावनी में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर...
Read more

रोहतक में विवाहिता की हत्या का आरोप, पति और उसकी महिला मित्र पर गला घोंटने का शक

Summer express, रोहतक। शहर की नेहरू कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि महिला के पति ने अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की है। घटना के बाद से...
Read more

हरियाणा के 250 सरकारी स्कूल बनेंगे ‘CM एक्सीलेंस स्कूल’, पहली कक्षा से होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 250 सरकारी स्कूलों को अब ‘चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही अंग्रेजी...
Read more

महम में बिजली पोल पर केबल तारों में लगी आग, आठ मीटर जले; पूरी रात बाधित रही सप्लाई

Summer express, महम। वार्ड नंबर-7 में बिजली के पोल पर लटके इंटरनेट और केबल तारों के जाल ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। देर रात अचानक तारों में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास लगे बिजली मीटरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करीब आठ...
Read more

कलेसर नेशनल पार्क के पास दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा-हिमाचल सीमा पर स्थित कलेसर नेशनल पार्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लाल ढांग के पास मक्की से भरे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों...
Read more

करनाल में पुलिस हिरासत से फरार हुआ बदमाश, अस्पताल के बेड पर मिली हथकड़ी

Summer express, करनाल। पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया एक कुख्यात बदमाश देर रात करनाल के सरकारी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की निगरानी के लिए अस्पताल में चार...
Read more

हरियाणा में 1.1 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। पेप्सिको इंडिया ने अपनी ‘रेवोल्यूशनारी’ पहल के तहत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और इंडस एक्शन के साथ साझेदारी की है। इस पहल का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में राज्य की...
Read more

नूंह में आंधी-तूफान का कहर: स्कूल की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, कई घायल

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में  देर शाम आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के बीच हुए दो दर्दनाक हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी से जिले का जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित...
Read more
1 152 153 154 155 156 383

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.