Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...
Read more

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...
Read more

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...
Read more

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी दुल्हन और बिचौलिया महिला गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बड़सर उपमंडल के गलोड़ क्षेत्र की है, जहां एक युवक को विवाह का झांसा देकर लाखों...
Read more

10 जून को बॉबी सिद्धू की सुरमयी शाम बनेगी शिमला ग्रीष्मोत्सव का आकर्षण, 200 हिमाचली कलाकार भी दिखाएंगे प्रतिभा

Summer express/शिमला,संजू -:अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में इस बार लोक संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 8 से 12 जून तक आयोजित होने वाले इस बहुप्रतीक्षित उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 10 जून को पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू की विशेष प्रस्तुति रहेगी। अपनी दमदार आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए पहचाने जाने वाले...
Read more

रविवार को चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, हजारों भक्तों ने किए माता के दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास -:रविवार को माता चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। अवकाश होने के कारण पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो बढ़ते-बढ़ते मुख्य मार्ग...
Read more

सतपाल सत्ती का कांग्रेस सरकार पर हमला,बोले- नीरज भारती के आरोपों से उजागर हुई सरकार की कार्यप्रणाली

Summer express/ऊना, राकेश -:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं...
Read more

इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026:‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ में देशभर की सुरीली आवाज़ों ने बिखेरा जादू

शिमला-: इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत आयोजित बहुप्रतीक्षित गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ के मेगा ऑडिशन का सफल आयोजन आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से न केवल निर्णायकों बल्कि उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य...
Read more

तरेटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवतियों समेत पांच लोगों से चिट्टा बरामद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना नादौन पुलिस की टीम ने तरेटी गांव में गश्त के दौरान की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हाई...
Read more

मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को समर्पित करेंगे संजौली का आधुनिक एसपीएम खेल मैदान, तैयारियां अंतिम चरण में

Summer express/शिमला, संजू-:  राजधानी शिमला के संजौली स्थित एसपीएम खेल मैदान का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन 8 जून को होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस आधुनिक खेल मैदान को जनता को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिमला शहरी विधानसभा...
Read more
1 54 55 56 57 58 401

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.