Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - बरोट से लापता ऑस्ट्रियाई ट्रैकर सकुशल मिला.. एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा की तत्परता से रेस्क्यू सफल

बरोट से लापता ऑस्ट्रियाई ट्रैकर सकुशल मिला.. एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा की तत्परता से रेस्क्यू सफल

Kangra, Rahul बरोट से लापता हुआ ऑस्ट्रिया का नागरिक जेकव क्रेमर सुरक्षित मिल गया है। जिला प्रशासन कांगड़ा और मंडी की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने उसे धौलाधार की पहाड़ियों में ट्रैक कर लिया। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने आधी रात को ही रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया और सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन को...
Read more
Summer Express - मोइन पुलिस ने दिखाई इंसानियत..होशियारपुर के राजकुमार की मदद कर पेश की मिसाल

मोइन पुलिस ने दिखाई इंसानियत..होशियारपुर के राजकुमार की मदद कर पेश की मिसाल

मोइन पुलिस ने दिखाई इंसानियत..होशियारपुर के राजकुमार की मदद कर पेश की मिसाल Nurpur, Vikas  मोइन थाना पुलिस ने दीपावली के अवसर पर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। होशियारपुर के रहने वाले राजकुमार नामक श्रद्धालु की मदद कर पुलिस ने समाज में करुणा और सेवा का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, राजकुमार करीब 10–12 दिन पहले माता श्री चिंतपूर्णी के...
Read more
Summer Express - कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट मैगन एलिज़ाबेथ की धौलाधार में मौत

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट मैगन एलिज़ाबेथ की धौलाधार में मौत

Kangra, Rahul  कांगड़ा जिले में बीड़-बिलिंग से लापता कनाडा निवासी पैराग्लाइडर पायलट मैगन एलिज़ाबेथ का शव धौलाधार की तलहटी में बरामद किया गया है। यह जानकारी कांगड़ा की एडीएम शिल्पी वेक्टा ने दी है। एडीएम शिल्पी वेक्टा ने बताया कि 19 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि विदेशी पैराग्लाइडर पायलट ने बीड़-बिलिंग से सोलो उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान...
Read more
Summer Express - सर्दियों से पहले चुराह के दुर्गम क्षेत्रों में एडवांस राशन भेजने के निर्देश – एसडीएम 

सर्दियों से पहले चुराह के दुर्गम क्षेत्रों में एडवांस राशन भेजने के निर्देश – एसडीएम 

Chamba, Manjur चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को एडवांस में राशन भेजने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि...
Read more
Summer Express - CM  सुक्खू ने अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और उपहार बांटे

CM सुक्खू ने अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और उपहार बांटे

Shimla, Sanju दीपावली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रही बालिकाओं के साथ दीपावली मनाई, उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और मिठाई व उपहार वितरित किए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार अनाथ...
Read more
Summer Express - शिक्षा मंत्री  का जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का चार दिवसीय दौरा 21 से 24 अक्तूबर तक

शिक्षा मंत्री  का जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का चार दिवसीय दौरा 21 से 24 अक्तूबर तक

Shimla, 20 October शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 अक्तूबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री ग्राम पंचायत रानवी के धाड़ी में नव युवक मंडल धाड़ी द्वारा आयोजित पहली विकेश पनाटू मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे...
Read more
Summer Express - त्योहारों के बीच पेंशनर्स का सड़कों पर उतरना सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

दीपावली पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, कहा—“सकारात्मकता और सेवा के दीप जलाएं”

Shimla, 20 October पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर सम्पूर्ण नगर दीपों की रोशनी...
Read more
Summer Express - हरोली विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

हरोली विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

Una, Rakesh हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। वन...
Read more
Summer Express - हीथर नाइट के शतक से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

हीथर नाइट के शतक से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

19 October,2025 करीब 35 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज हीथर नाइट (109 रन) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 288 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और विश्व कप में भारत के खिलाफ पहली...
Read more
Summer Express - दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC चलाएगा विशेष बसें – स्थानीय बस सेवाएं शाम 5 बजे से रहेंगी बंद

दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC चलाएगा विशेष बसें – स्थानीय बस सेवाएं शाम 5 बजे से रहेंगी बंद

Dharamshala, Rahul हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार, दिल्ली और शिमला के लिए विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि सोमवार, 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे के बाद सभी स्थानीय और लंबी दूरी की...
Read more
1 … 417 418 419 420 421 … 511

Trending

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...

पंजाब में महिलाओं के खातों में 1,291 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | अबोहरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने...

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.