Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाइजीरिया: बेन्यू राज्य में भीषण हमला, 150 से अधिक लोगों की मौत, घरों को लगाई आग

अबुजा |  उत्तर-मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य के येलेवाटा गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुए एक क्रूर हमले में कम से कम 150 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने रात के अंधेरे में सोते हुए ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।

पीड़ितों में वे लोग भी शामिल हैं जो पहले ही राज्य के अन्य हिंसा-ग्रस्त इलाकों से भागकर इस क्षेत्र में शरण ले रहे थे। हमले के बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश का कार्य जारी है।

स्थानीय किसान संगठन और बचे हुए ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों ने योजना बनाकर रात में हमला किया और कई परिवारों को जिंदा जलाया। फिलहाल, किसी भी संगठन या समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मार्च 2025 में भी राज्य के कई गांवों पर इसी तरह के हमले हुए थे, जिसमें 20 लोगों की जान गई थी। सरकारी सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा।

राष्ट्रपति बाला टिनुबू ने इस हमले को “निरर्थक रक्तपात” बताते हुए कड़ी निंदा की है और दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने जल्द ही पीड़ितों से मिलने का भी आश्वासन दिया है।

मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हिंसा के पीछे छिपे चेहरों को बेनकाब करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...

लाहौल हादसे में चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हुई टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। गोरना के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिरने से एक टाटा सूमो पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसकी पहचान करना भी...

किन्नौर में 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा दुर्लभ हरियल पक्षी, विशेषज्ञों ने बताया अहम रिकॉर्ड

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभ्यारण्य में समुद्र तल से करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन (हरियल) देखा गया है। प्रदेश में इतनी अधिक ऊंचाई पर इस पक्षी की यह पहली प्रमाणित रिकॉर्डिंग...

हिमाचल में भांग आधारित उद्योगों के लिए नए नियम लागू, 100 करोड़ निवेश और 5 लाख सुरक्षा राशि अनिवार्य

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग से संबंधित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ आदेश, 2026 के तहत विस्तृत नियम और लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार भांग की खेती, भंडारण, प्रसंस्करण, विनिर्माण, अनुसंधान और परिवहन के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.