Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘डॉक्टर डेथ’ के सहयोगी की गिरफ्तारी से खुला खौफनाक सीरियल किलिंग नेटवर्क का राज

नई दिल्ली |  भारत के कुख्यात अपराधी डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ ‘डॉक्टर डेथ’ के सहयोगी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ को आखिरकार 21 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे अलीगढ़ के कासिमपुर इलाके से गिरफ्तार किया, जहां वह एक अलग कमरे में छिपा हुआ था। राजेंद्र की गिरफ्तारी को देश के सबसे खतरनाक सीरियल किलिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

राजेंद्र के खिलाफ हत्या, अपहरण और डकैती जैसे 12 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। गुरुग्राम पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पुराने मामलों की गुत्थियां सुलझाने की तैयारी कर रही है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि पूछताछ में डॉ. देवेंद्र शर्मा ने राजेंद्र के गिरोह से जुड़े कई पुराने मामलों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों नकली यात्री बनकर टैक्सी ड्राइवरों को फंसाते, फिर उनकी हत्या कर देते थे। राजेंद्र फिलहाल एक पेट्रोल पंप पर गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

डॉ. देवेंद्र शर्मा को पहले ही दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में हत्या के 8 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है, जिनमें से 7 में उम्रकैद और 1 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। वह वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन अगस्त 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। इससे पहले भी 2020 में वह पैरोल का दुरुपयोग कर 7 महीने तक लापता रहा था।

इस बार फरारी के दौरान उसने राजस्थान के दौसा स्थित एक आश्रम में पुजारी का वेश धारण कर खुद को छिपा लिया था। दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने उसकी तलाश में जयपुर, गुरुग्राम, अलीगढ़ और दिल्ली में गुप्त ऑपरेशन चलाए थे।

पुलिस का दावा है कि डॉ. देवेंद्र शर्मा 100 से अधिक हत्याओं में शामिल रहा है, हालांकि अब तक केवल 8 मामलों में उसका दोष सिद्ध हो चुका है। अब उसके फरार साथी की गिरफ्तारी से यह उम्मीद की जा रही है कि कई अनसुलझे मामले खुल सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.