Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब घर बैठे अपडेट होगा आधार, UIDAI ला रहा है नया सिस्टम और ऐप

नई दिल्ली | आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने के लिए अब आपको बार-बार आधार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक ऐसा नया सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे मोबाइल नंबर, पता, नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को घर बैठे अपडेट किया जा सकेगा।

UIDAI ने एक नया मोबाइल ऐप भी विकसित किया है, जो QR कोड के माध्यम से पूरा आधार या मास्क्ड आधार साझा करने की सुविधा देगा। इसके लिए अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि नवंबर 2025 तक एड्रेस अपडेट, डिटेल वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी।

सरकारी डेटाबेस से होगा ऑटो-वेरिफिकेशन

नई तकनीक के जरिए आधार अपडेट प्रक्रिया को कई सरकारी और प्रमाणित डाटाबेस से जोड़ा जाएगा, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पीडीएस और मनरेगा शामिल हैं। UIDAI भविष्य में बिजली बिल डाटाबेस को भी जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे पते की पुष्टि और आसान हो सकेगी।

ऐप से मिलेगी पहचान सत्यापन की नई सुविधा

UIDAI द्वारा तैयार किया गया यह नया ऐप मोबाइल-टू-मोबाइल या ऐप-टू-ऐप आधार ट्रांसफर की सुविधा देगा। इससे होटल में चेक-इन, ट्रेन यात्रा, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और अन्य पहचान सत्यापन की जरूरतों में भी उपयोग किया जा सकेगा। खास बात यह है कि बिना आधारधारक की सहमति के कोई डेटा साझा नहीं किया जा सकेगा।

बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट भी होगा आसान

UIDAI CBSE और अन्य शिक्षा बोर्ड्स के साथ मिलकर बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया को भी डिजिटल बना रहा है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है। इसके लिए एक विशेष योजना बनाई गई है, जिसके तहत करीब 18 करोड़ बच्चों का डेटा अपडेट किया जाएगा।

गैर-सरकारी क्षेत्रों में भी मिलेगा आधार का लाभ

UIDAI अब उन संस्थानों के साथ भी काम कर रहा है जहां आधार का उपयोग अनिवार्य नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें होटल, सुरक्षा एजेंसियां और संपत्ति पंजीकरण कार्यालय जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.