Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावधान! म्यूचुअल फंड में डाइवर्सिफिकेशन के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें ओवरलैप का खतरा

नई दिल्ली |  म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय अक्सर निवेशक यह मानते हैं कि अलग-अलग स्कीम में पैसा लगाने से उनका पोर्टफोलियो सुरक्षित और विविध हो जाता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह सोच हर बार सही साबित नहीं होती। यदि आपने जिन फंड्स में निवेश किया है, उनमें एक जैसे स्टॉक्स शामिल हैं, तो यह रणनीति नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसे म्यूचुअल फंड ओवरलैप कहा जाता है।

क्या होता है म्यूचुअल फंड ओवरलैप?

जब दो या अधिक फंड्स में एक जैसी कंपनियों के स्टॉक्स, बॉन्ड्स या अन्य सिक्योरिटीज शामिल होती हैं, तो उसे ओवरलैप की स्थिति कहते हैं। इसका अर्थ है कि आप सोच रहे हैं कि आपने विविधता ला दी है, जबकि असल में आप बार-बार एक ही निवेश को दोहरा रहे होते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि दो लार्ज कैप फंड्स में TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयर मौजूद हैं, तो आपका पैसा एक ही जगह दो बार लग रहा है।

ओवरलैप क्यों है खतरनाक?

Moneyfront के को-फाउंडर और CEO मोहित गांग कहते हैं कि यदि कोई एक शेयर गिरता है जो कई फंड्स में कॉमन है, तो आपके पूरे पोर्टफोलियो की वैल्यू एक साथ नीचे आ सकती है। इससे जोखिम का स्तर बढ़ जाता है, भले ही आपको लगता हो कि आपने जोखिम को विभाजित कर लिया है। साथ ही, हर फंड पर अलग-अलग चार्ज लगने के कारण आपके निवेश पर अतिरिक्त लागत भी आती है।

कैसे पहचानें ओवरलैप?

Optima Money के फाउंडर और एमडी पंकज मठवाल का कहना है कि किसी भी म्यूचुअल फंड की टॉप होल्डिंग्स की जांच करें। यदि दो फंड्स की 30-40% होल्डिंग्स एक जैसी हैं, तो यह ओवरलैप का संकेत है। इस तरह आप जान सकते हैं कि कहीं आप अनजाने में एक ही कंपनी में बार-बार तो निवेश नहीं कर रहे।

कैसे बचें ओवरलैप से?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एक जैसे निवेश से बचने के लिए विभिन्न निवेश रणनीतियों वाले फंड्स चुनें। मसलन, यदि आपने लार्ज कैप फंड में पैसा लगाया है तो साथ में मिड कैप या स्मॉल कैप फंड को शामिल करें। Flexi Cap या Multi Cap फंड्स भी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये खुद ही विभिन्न आकार की कंपनियों में निवेश करते हैं।

इसके अलावा, अपने पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा करना जरूरी है। यदि ओवरलैप की स्थिति नजर आए तो तत्काल बदलाव करें ताकि आपका निवेश संतुलित और सुरक्षित बना रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.