Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 100 करोड़ के खजाने का झांसा देकर युवक से 29 लाख की ठगी, मौलवी बिहार से गिरफ्तार

फरीदाबाद |अरावली क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलवी ने घर में 100 करोड़ रुपये का खजाना होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 29 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने आरोपी को बिहार के अररिया जिले के खाबदा गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित रघुनंदन शर्मा ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उनके घर में पलंग के नीचे चावल फैले हुए मिले, जिससे उनकी पत्नी ने किसी तंत्र-मंत्र की आशंका जताई। पड़ोसी मरगूब अहमद की सलाह पर उन्होंने पर्वतीय कॉलोनी निवासी मौलवी कमरे आलम को बुलाया। मौलवी ने दावा किया कि घर में दो सांपों का जोड़ा मौजूद है और वहां 100 करोड़ का सोना-चांदी दबा हुआ है, जिसे वह तांत्रिक विधियों से बाहर निकाल सकता है—लेकिन इसमें 35–40 लाख रुपये का खर्च आएगा।

29 लाख रुपये की ठगी ऐसे रची गई

लालच में आए रघुनंदन ने सबसे पहले मौलवी को 8 लाख रुपये कैश दिए। मौलवी ने बंगाल जाने की बात कहकर कुछ समय के लिए दूरी बना ली, फिर लौटकर एक मटका प्लॉट में दबाया और दिखावे के तौर पर उसमें 107 नकली सोने के सिक्के व आभूषण रख दिए। जब पीड़ित ने इन गहनों को सुनार से चेक करवाया, तो सुनार ने इन्हें असली बताया, जिससे रघुनंदन का मौलवी पर पूरा विश्वास बन गया।

इसके बाद मौलवी ने और पैसों की मांग की और किस्तों में कुल 29 लाख रुपये ऐंठ लिए। कुछ समय बाद जब मौलवी का फोन बंद हो गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब रघुनंदन को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत सारन थाना पुलिस को दी।

आरोपी मौलवी को बिहार से दबोचा

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी कमरे आलम को उसके पैतृक गांव खाबदा (जिला अररिया, बिहार) से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 14 वर्षों से फरीदाबाद में रह रहा था और एक मदरसे में शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुका है। वहीं, उसी दौरान उसने इस ठगी की योजना बनाई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है और उससे ठगी की रकम की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.