Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुहागरात को जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन यूपी से गिरफ्तार, पहले से थी चार बच्चों की मां

बावल (रेवाड़ी) |  शादी के महज एक दिन बाद दूल्हे के घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में ठगी और धोखाधड़ी की परतें खुलती जा रही हैं। आरोपी महिला की पहचान कौशल्या के रूप में हुई है, जो खुद को पूजा बताकर शादी कर रही थी और पहले से ही चार बच्चों की मां निकली।

गांव खंडोड़ा निवासी जलदीप ने बताया कि उसका परिचय राजस्थान के बहरोड़ निवासी राजबीर के जरिए यूपी निवासी सोहेल से हुआ था, जिसने शादी करवाने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की। 4 जून को जलदीप की शादी यूपी की पूजा नामक युवती से करवाई गई, जिसे परिवार ने मंगलसूत्र और अन्य जेवरात पहनाए। अगले दिन यानी 5 जून को वह नवविवाहिता को लेकर गांव लाया।

जलदीप का आरोप है कि शादी की पहली ही रात दुल्हन उसके पास नहीं आई और देर रात जब वह सो गया तो घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और सभी जेवर लेकर फरार हो गई। जांच में सामने आया कि वह गांव से तड़के बस में सवार होकर दिल्ली के रास्ते अपने अंबेडकर नगर स्थित गांव चली गई।

बावल थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल आशा देवी ने यूपी पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसका असली नाम कौशल्या है और वह पहले से शादीशुदा है तथा चार बच्चों की मां भी है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के साथ-साथ शादी करवाने वाले दलाल सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.