Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान खरीद को लेकर पंजाब सरकार सक्रिय, मंत्रियों की कमेटी गठित

चंडीगढ़ |  धान के सीजन की शुरुआत को देखते हुए पंजाब सरकार ने फसल खरीद को लेकर अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की सुविधा और खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंत्रियों की एक विशेष कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी की अध्यक्षता कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां करेंगे। वहीं, मंत्री लाल चंद कटारूचक, बरिंदर गोयल और लालजीत सिंह भुल्लर भी इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।

समन्वय बनाकर खरीद प्रक्रिया को बनाएंगे पारदर्शी

यह कमेटी किसानों, आढ़तियों, मिलर्स और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के साथ समन्वय स्थापित कर धान की समय पर और सुचारू खरीद सुनिश्चित करेगी। अधिकारियों के अनुसार, कमेटी आज से ही सक्रिय रूप से अपना कामकाज शुरू कर देगी।

आज होगी पहली बैठक

कमेटी की पहली बैठक आज दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें धान की बुआई के साथ-साथ खरीद प्रक्रिया की रणनीति, चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की जाएगी।

पंजाब सरकार का यह कदम किसानों को समय पर भुगतान, फसल की तौल और उठाव जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.