Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना उपचुनाव के बाद पंजाब कैबिनेट में बदलाव के संकेत, संजीव अरोड़ा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच जल्द ही अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक को लेकर पंजाब सरकार के कई मंत्रियों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि कैबिनेट में फेरबदल तय है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि उन्हें शहरी विकास या किसी अन्य अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अरोड़ा जल्द ही अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं और पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें पूरा समर्थन मिलने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में बदलाव की अंतिम मुहर अरविंद केजरीवाल ही लगाएंगे। चूंकि इस समय दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी केजरीवाल के पास नहीं है, ऐसे में वे अब पंजाब को अधिक समय दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी के लिए 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव बेहद अहम है और पार्टी रणनीति के तहत अब केजरीवाल की पंजाब में सक्रियता बढ़ेगी।

पार्टी नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की मौजूदगी से न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि मंत्री भी अपने कार्यों को लेकर और अधिक सजग होंगे। केंद्रीय नेतृत्व की नजर अब पूरी तरह पंजाब पर टिकी है। उपचुनाव के दौरान दिल्ली की मंत्री आतिशी सहित कई केंद्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार में भाग लिया था, और आने वाले समय में भी ऐसी सक्रियता बनी रहने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी अब पंजाब को दोबारा जीतने की रणनीति पर काम कर रही है और इसके लिए एक बड़ा अभियान खड़ा किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.