अमृतसर | शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के आवास पर मंगलवार सुबह विजिलेंस ब्यूरो ने छापेमारी की। सुबह से ही विजिलेंस टीम उनके अमृतसर स्थित घर पर मौजूद रही और तलाशी अभियान चलाया गया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई के तहत मजीठिया के ठिकानों पर यह रेड की गई है।
फिलहाल छापेमारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।