Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में बड़ा बदलाव, जुलाई के लिए जारी हुआ नया साप्ताहिक मेन्यू

लुधियाना | पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मिलने वाले मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत जुलाई माह के लिए स्कूलों में परोसे जाने वाले साप्ताहिक भोजन मेन्यू को नए निर्देशों के साथ लागू किया गया है।

ये दिशा-निर्देश 1 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए जारी किए गए हैं, जिनका पालन राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

कतार में बैठाकर परोसे जाएंगे मिड-डे मील, इंचार्ज पर रहेगी जिम्मेदारी

सरकारी आदेशों के अनुसार, बच्चों को मिड-डे मील कतार में बैठाकर परोसा जाना अनिवार्य होगा। इस पूरे प्रबंधन की जिम्मेदारी संबंधित मिड-डे मील इंचार्ज की होगी। यदि किसी स्कूल में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया तो उस स्कूल के प्रधान/मुख्याध्यापक की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

मिड-डे मील के लिए नया मेन्यू इस प्रकार है:

  • सोमवार: दाल और रोटी
  • मंगलवार: राजमा-चावल और खीर
  • बुधवार: काले/सफेद चने (आलू के साथ) और पूरी/रोटी
  • गुरुवार: कढ़ी (आलू-प्याज के पकौड़ों के साथ) और चावल
  • शुक्रवार: मौसमी सब्जी और रोटी
  • शनिवार: साबुत माह की दाल, चावल और मौसमी फल

खाद्य गुणवत्ता और मैन्यू का पालन रहेगा अनिवार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भोजन तयशुदा मेन्यू के अनुसार ही तैयार किया जाए और खाद्य गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। स्कूलों को इस संबंध में समय-समय पर निगरानी और निरीक्षण के लिए तैयार रहने को भी कहा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.