Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए चला विशेष सर्वे, 67 हजार से ज्यादा मृत पेंशनधारकों का हुआ खुलासा

चंडीगढ़ |  राज्य सरकार द्वारा मृत पेंशनधारकों की पहचान और असली लाभार्थियों तक पेंशन पहुंचाने के लिए “साढ़े बुजुर्ग साडा मान” नामक विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस सर्वेक्षण के तहत अब तक 67,852 ऐसे पेंशनधारकों की पहचान की गई है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके खातों में पेंशन की राशि लगातार जमा होती रही।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन बंद खातों में अब तक करीब 252 करोड़ रुपये की पेंशन राशि जमा हो चुकी थी। इनमें से जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और बैंकों के सहयोग से अब तक लगभग 166 करोड़ रुपये की राशि रिकवर की जा चुकी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष करीब 36 करोड़ रुपये की वसूली में तेजी लाई जाए और यह राशि वास्तविक पात्र लाभार्थियों को पेंशन के रूप में वितरित की जाए।

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य में लगभग 35 लाख बुजुर्ग, विधवा, अनाथ और दिव्यांगजन प्रत्यक्ष रूप से अपने बैंक खातों में प्रति माह 1500 रुपये की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

मंत्री ने उन अधिकारियों और आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों की भी सराहना की, जिन्होंने घर-घर जाकर पेंशनधारकों की स्थिति की जांच कर सही जानकारी जुटाई और इस अभियान को सफल बनाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.