Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

चंडीगढ़ |  पंजाब में आखिरकार मानसून पहुंच गया है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। लेकिन अब मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए चुनौती भी बन सकता है। मौसम विभाग ने राज्यभर में 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही खराब मौसम के मद्देनज़र लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

28 जून को इन जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जून को रूपनगर, मोहाली (SAS नगर), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर (SBS नगर), लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, मानसा और बठिंडा जिलों में भारी बारिश की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाओं/तूफान के भी आसार हैं।

29 जून से 3 जुलाई तक भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

29 जून को संगरूर, पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में फिर से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। इसके बाद 30 जून और 1 से 3 जुलाई तक भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसला जारी रहने की संभावना है।

लोगों से की गई एहतियात बरतने की अपील

मौसम विभाग ने पंजाबवासियों से अपील की है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों का पालन करें। विशेष रूप से जिन इलाकों में जलभराव या तूफान की संभावना रहती है, वहां के लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.