Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोला चीन: “मुद्दा जटिल है, समाधान में लगेगा समय”, शांति बनाए रखने की भी जताई मंशा

बीजिंग |  चीन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ सीमा से जुड़ा विवाद बेहद जटिल है और इसका हल तत्काल नहीं निकलेगा। हालांकि, उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह सीमा निर्धारण और शांति बनाए रखने को लेकर संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में चीन के रक्षा मंत्री दोंग जून से मुलाकात में सीमाओं पर तनाव घटाने और बातचीत की प्रक्रिया को फिर से सक्रिय करने का प्रस्ताव दिया था। दोनों नेताओं की यह बातचीत चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के इतर हुई थी, जहां सीमा पर स्थिरता बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।

सीमा मुद्दे को लेकर भारत से बना हुआ है संवाद” : चीन

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से जब भारत की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा,

“भारत और चीन के बीच सीमा से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों की एक व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। दोनों देश राजनीतिक दिशानिर्देशों और मापदंडों पर सहमत हैं और विभिन्न स्तरों पर सैन्य और कूटनीतिक चैनल खुले हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि चीन सीमा निर्धारण और प्रबंधन, शांति बनाए रखने और सीमा क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने को लेकर भारत के साथ संवाद को तैयार है।

समाधान में वक्त लगेगा, लेकिन दोनों देश संपर्क में हैं”

सीमा समाधान में देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर माओ निंग ने कहा,

“यह एक जटिल मुद्दा है, और इसे सुलझाने में समय लगेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत और चीन के बीच संवाद के कई प्लेटफॉर्म हैं और हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष संपर्क बनाए रखेंगे।”

बता दें कि सीमा से जुड़े मसलों पर 23वीं विशेष प्रतिनिधि वार्ता पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई थी। 2020 की झड़प के बाद यह पहली बार था जब इतने उच्च स्तर पर संवाद हुआ।

भारत ने भी जताई गंभीरता, “भरोसे की कमी दूर हो”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन से साफ तौर पर कहा है कि 2020 के गलवान संघर्ष के बाद पैदा हुए विश्वास संकट को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में तनाव घटाकर “सौहार्दपूर्ण पड़ोसी संबंधों” को मजबूत करने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले वर्ष अक्टूबर में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सैनिकों की वापसी को लेकर सहमति बनी थी। उसी कड़ी में यह ताजा बातचीत दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.