Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा विवाद में गैंगस्टर लॉरेंस की एंट्री, देवेंद्र बूड़िया के समर्थन में दी तीखी प्रतिक्रिया

चंडीगढ़| अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा में चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस विवाद में अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कथित सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें उसने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का समर्थन करते हुए परोक्ष रूप से पूर्व सांसद और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को चेतावनी दी है।

लॉरेंस की ओर से की गई कथित पोस्ट में बिश्नोई समाज के भीतर चुनाव प्रक्रिया और नेतृत्व को लेकर असंतोष जाहिर किया गया है। उसने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया है कि महासभा को लंबे समय से एक व्यक्ति तानाशाही तरीके से चला रहा था और अब देवेंद्र बूड़िया द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत समाजहित में फैसले लिए जा रहे हैं, जिन्हें वह पूरा समर्थन देता है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि संबंधित व्यक्ति ने बूड़िया को अपने घर बुलाकर अभद्रता की और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। लॉरेंस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समाज के हित में काम करने वालों को दबाया गया, तो वह और उसके समर्थक पीछे नहीं हटेंगे।

बूड़िया और कुलदीप बिश्नोई के बीच टकराव

बिश्नोई महासभा में विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब तत्कालीन अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने विधायक रणधीर पनिहार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दावा किया कि रणधीर पनिहार ने उन्हें दिल्ली बुलाकर चुनाव में करोड़ों रुपये की मांग की और अपमानजनक व्यवहार किया। हालांकि विधायक पनिहार ने इन आरोपों को निराधार बताया था।

इसके बाद देवेंद्र बूड़िया ने जोधपुर में समाज के लोगों के साथ बैठक कर कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद से हटा दिया। जवाब में कुलदीप बिश्नोई ने संरक्षक पद की हैसियत से बूड़िया को प्रधान पद से हटाते हुए परसराम बिश्नोई को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। साथ ही बूड़िया को दिया गया ‘बिश्नोई रत्न’ सम्मान भी वापस ले लिया गया।

महासभा में दो फाड़

इस घटनाक्रम के बाद महासभा दो धड़ों में बंट गई। 21 में से 14 सदस्यों ने मुरादाबाद स्थित रजिस्ट्रार सोसाइटी को पत्र सौंपकर कुलदीप बिश्नोई को संरक्षक पद पर बनाए रखने की मांग की और बूड़िया द्वारा उन्हें हटाने को असंवैधानिक करार दिया। विवाद बढ़ने पर कुलदीप बिश्नोई ने स्वयं महासभा के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया और मुकाम धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद को नया संरक्षक नामित कर दिया।

स्वामी रामानंद की अध्यक्षता में 29 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है और राजस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता एसके बिश्नोई को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.