Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला बोले – कांग्रेस भाजपा की ‘बी-टीम’, हुड्डा ने तीसरी बार भाजपा को जिताया

हिसार |  इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी का नया संगठन तैयार हो चुका है और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाने के लिए हिसार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। संगठन को मज़बूत करने के लिए प्रदेश को तीन ज़ोन – गुरुग्राम, हिसार और अंबाला – में बांटा गया है। इनमें क्रमश: 8, 7 और 7 जिले शामिल हैं।

शिविर में इनेलो के 17 प्रकोष्ठों के संयोजक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ता स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए योजना तैयार की गई है, जिसके तहत तीन गांवों के दस बूथ मिलाकर एक ज़ोन बनाया जाएगा। अभय चौटाला ने ऐलान किया कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस पर तीखा हमला, भाजपा से मिलीभगत के लगाए आरोप

अभय चौटाला ने विपक्षी दल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विपक्ष सत्ता पक्ष के हाथों की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने में मदद की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में इतनी कमजोरी है कि जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भी शीर्ष नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। “राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं। 30 जून तक जिलाध्यक्ष बनना था, लेकिन अब तक नहीं बन सके,” अभय ने कहा।

एचएयू आंदोलन और सड़क मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

एचएयू विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि कुलपति आरएसएस का आदमी है, और भाजपा का मुख्यमंत्री भले हट जाए, लेकिन वीसी नहीं हटाया जाएगा। वहीं, तलवंडी राणा गांव के सड़क विवाद का जिक्र करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जब इनेलो ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई, तभी सरकार हरकत में आई। लेकिन अब 2 किमी सड़क के निर्माण में भी लापरवाही हो रही है, जिस पर इनेलो के दोनों विधायक विधानसभा में आवाज उठाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.