Facebook-f Youtube X-twitter

मजीठिया की पेशी से पहले सियासी गर्मी: सिकंदर मलूका नजरबंद, चंडीगढ़ जाने से रोके गए

बठिंडा  | शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें आज चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया जाना है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने पहले ही कड़े सुरक्षा प्रबंध शुरू कर दिए हैं ताकि किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।

पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका घर में नजरबंद

इसी क्रम में रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को शनिवार सुबह उनके गांव मलूका स्थित आवास में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की कई गाड़ियों ने सुबह ही गांव में पहुंचकर मलूका को चंडीगढ़ जाने से रोक दिया।

मलूका का आरोप – ‘लोकतंत्र की हत्या’

इस पुलिस कार्रवाई को लेकर मलूका ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या है। हमें शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने तक का अधिकार नहीं दिया जा रहा।” बता दें कि इससे पहले भी मजीठिया की पिछली पेशी के दौरान अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत या नजरबंदी का सामना करना पड़ा था।

पुलिस को था विरोध प्रदर्शन का अंदेशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मलूका के समर्थकों की संख्या को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ की ओर जाने से पहले ही रोक दिया गया। पुलिस को आशंका थी कि मलूका बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मजीठिया के समर्थन में अदालत पहुंच सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता था।

राजनीतिक माहौल में फिर से तनाव

इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है। विपक्षी दलों ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाना शुरू कर दिया है, वहीं प्रशासन अपनी कार्रवाई को एहतियाती कदम बता रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.