Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, लोकेश कनगराज ने किया बड़ा खुलासा

15 July, 2025

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। पहले ही फिल्म से रजनीकांत का दमदार लुक जारी किया जा चुका है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। निर्देशक लोकेश कनगराज ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि ‘कुली’ का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 14 अगस्त को विश्वभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म में आमिर खान एक खास कैमियो रोल में नजर आएंगे।

लोकेश कनगराज का प्रमोशन प्लान

हाल ही में एक इंटरव्यू में लोकेश कनगराज ने ‘कुली’ की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए कहा,

“मैं सिर्फ एक ट्रेलर और फिर सीधे फिल्म देना चाहता हूं। इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ‘कुली’ एक कमर्शियल एंटरटेनर है, जिसमें भरपूर एक्शन, थ्रिल और मसाला मौजूद है। फिल्म को सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे सितारे नजर आएंगे। वहीं, पूजा हेगड़े का एक खास आइटम डांस भी फिल्म का हिस्सा होगा।

कैथी 2 के बाद आमिर खान के साथ नई फिल्म

लोकेश कनगराज ने यह भी खुलासा किया कि वह ‘कैथी 2’ के बाद आमिर खान के साथ मिलकर एक बड़ी हिंदी एक्शन फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी और यह उनके करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी।

“मैं ये नहीं कह सकता कि यह सुपरहीरो फिल्म होगी, लेकिन यह मेरे लाइनअप की सबसे बड़ी फिल्म है।”

इसके अलावा उन्होंने ‘विक्रम’ के सीक्वल और एलसीयू में सूर्या के रोल ‘रोलेक्स’ पर आधारित एक स्टैंडअलोन फिल्म की योजना पर भी बात की। वहीं, ‘लियो’ और ‘मास्टर’ के सीक्वल के बारे में उन्होंने कहा कि अगर विजय तैयार होंगे, तभी वे आगे बढ़ेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...

ट्रेनों की देरी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Summer express , सोनीपत। ट्रेनों के लगातार विलंब से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल लाइनों को जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.