Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनबाद में खदान हादसा : 9 मौतें और माफिया की चाल?

धनबाद | झारखंड के धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया है। बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ स्थित जमुनिया इलाके में मंगलवार देर रात अवैध माइनिंग के दौरान खदान की चाल धंस गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब दर्जन भर मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 9 की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि हादसे के बाद न तो प्रशासन मौके पर पहुंचा और न ही कोई सरकारी बचाव दल। बल्कि अवैध खनन में लिप्त तस्करों ने खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, ताकि घटना की जानकारी दबाई जा सके और कार्रवाई से बचा जा सके।

विधायक सरयू राय ने खोली पोल

घटना के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा कि बाघमारा के जमुनिया में 9 मजदूरों की जान गई है और कोयला माफिया मृतकों के शव छिपाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस अवैध खनन के पीछे “चुनचुन” नामक माफिया सक्रिय है, जिसे स्थानीय प्रभावशाली संरक्षण प्राप्त है। विधायक ने इस संबंध में धनबाद एसएसपी को सूचना भी दी है।

प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

यह हादसा प्रशासन की निष्क्रियता और अवैध कारोबार के खिलाफ कमजोर कार्रवाई को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सरकारी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन संभव ही नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार इसी तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही माफिया पर लगाम लग पाई।

हालात अब भी गंभीर

अब तक जो जानकारी सामने आई है, वह बेहद चिंता जनक है , न तो सभी मजदूरों का पता चल पाया है, न ही मौके पर कोई सरकारी बचाव टीम है। कोयला माफिया द्वारा ही राहत कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सच्चाई सामने आने की उम्मीद कम है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है , कब तक मजदूरों की जानें इस अवैध मुनाफे की भेंट चढ़ती रहेंगी? और क्या प्रशासन अब भी चुप रहेगा?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.