Facebook-f Youtube X-twitter

लुधियाना में प्रॉपर्टी टैक्स पर सरकार का शिकंजा:  छुट्टी में भी खुले रहेंगे ऑफिस

लुधियाना |  नगर निगम लुधियाना ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी के तहत बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए मोर्चा खोल दिया है। कमिश्नर आदित्य के निर्देश पर 26 और 27 जुलाई की छुट्टियों के बावजूद निगम कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि लोग बिना ब्याज और पैनल्टी के अपना टैक्स जमा करवा सकें।

31 जुलाई आखिरी मौका

राज्य सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो रही है। इसके बाद बकायादारों को 18% ब्याज और 20% पैनल्टी देनी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने फील्ड में जागरूकता कैंप भी लगाने का निर्णय लिया है। लोगों को SMS के जरिए भी सूचित किया जा रहा है कि आखिरी तारीख के बाद निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

बिल्डिंग ब्रांच को हर हफ्ते वसूली का टार्गेट, नक्शा पास होने पर होगी सख्ती

कमिश्नर आदित्य ने वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग में 2.5 करोड़ रुपये की साप्ताहिक वसूली का टार्गेट निर्धारित किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और पेंडिंग चालानों की रिव्यू व रिकवरी प्रक्रिया तेज की जाए।
कमिश्नर ने साफ किया है कि टार्गेट पूरा न करने वालों पर कार्रवाई तय है।

करप्शन के आरोपों में फंसे MTP विजय को अब तक नहीं किया रिलीव

मीटिंग में शामिल MTP विजय को 21 जुलाई को लोकल बॉडीज विभाग द्वारा अबोहर ट्रांसफर किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, ये तबादला सीधे मंत्री के आदेश पर हुआ, क्योंकि विजय पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। हालांकि ट्रांसफर के आदेश के बावजूद कमिश्नर ने अब तक विजय को रिलीव नहीं किया, जिससे विभागीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.