Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में PUDA घोटाला : 340 फर्जी NOC से करोड़ों की लूट, अफसर सस्पेंड

अमृतसर | अमृतसर डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पुड्डा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य प्रशासक मेजर अमित सरीन की जांच में 340 जाली एनओसी (NOC) जारी करने का खुलासा हुआ है, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

जांच के बाद कार्रवाई तेज़ हो गई है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, PUDA विभाग ने एसडीओ मनबीर और जेई दविंदरपाल को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले दो कर्मचारी—इशवर सैनी और अश्वनी कुमार—को भी निलंबित किया जा चुका है।

बड़े अधिकारी भी जांच के घेरे में

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ एसडीओ और जेई इतने बड़े घोटाले को अंजाम नहीं दे सकते। एनओसी पर बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। ऐसे में विभागीय कार्रवाई का दायरा जल्द ही और बड़ा हो सकता है।

कैसे हुआ घोटाला?

मामला तब खुला जब एक एनओसी की जांच में सामने आया कि उसकी फीस विभाग में जमा ही नहीं करवाई गई थी। एक ही दस्तावेज पर कई बार एनओसी जारी की गईं—कभी 8 तो कभी 10। कोलोनाइज़रों से 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक की रिश्वत ली जाती थी।

मेजर अमित सरीन ने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। PUDA के मुख्यालय और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

किसे मिली कितनी फर्जी NOC?

घोटाले में कुल 38 कॉलोनियों को 340 फर्जी NOC जारी की गईं। इनमें बाबा दीप सिंह एवेन्यू, प्रीत एवेन्यू, गोल्डन सिटी, ग्रीन विलाज, श्री रामजी इंक्लेव और कई अन्य नामी प्रोजेक्ट शामिल हैं।

करोड़ों के नुकसान का अनुमान

सरकारी रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यदि ये सभी NOC वैध रूप से जारी होतीं, तो सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये जमा होते। लेकिन भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से यह रकम बेमतलब की फाइलों में दफन हो गई।

सरकार की सख्ती

पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब रिश्वत या गबन में पकड़े जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सिर्फ सस्पेंड नहीं, सीधे बर्खास्त किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.