Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में मूसलाधार बारिश का कहर: बल्ह घाटी जलमग्न, फसलें और वाहन तबाह

Mandi, 5 August – मंडी जिला में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को एक बार फिर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बल्ह घाटी में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, जहां खेतों और सड़कों पर बाढ़ का पानी भर गया है।

क्षेत्र की सुकेती खड्ड उफान पर है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। रिहायशी इलाकों से लेकर खेतों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल एजेंसियों की पार्किंग में भी पानी घुस जाने से दर्जनों वाहन इसकी चपेट में आ गए हैं। मौके पर मौजूद एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों द्वारा क्रेनों की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।किसान जय सिंह ने बताया कि बाढ़ के चलते उनकी टमाटर, भिंडी, खीरा जैसी नगदी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

331 सड़कें बाधित, 567 ट्रांसफॉर्मर ठप

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में दो नेशनल हाईवे सहित कुल 331 सड़कें बाधित हैं। 567 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप हो चुके हैं और 86 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

लगातार हो रही बारिश से जिले की सभी छोटी-बड़ी नदियाँ और नाले उफान पर हैं। सुकेती खड्ड के उफान का असर ब्यास नदी पर भी पड़ा है, जहां जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। पंडोह डैम से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने की हिदायत दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.