Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कब्रें खुदवा रहा गाज़ा: भूख से 100 मौतें, इज़राइल की यूएन में गुहार

न्यूयॉर्क | गाज़ा संकट के बीच इज़राइल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई और हमास के कब्जे में बंद अपने नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की। यह कदम एक दिल दहला देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद उठाया गया, जिसमें एक इज़राइली बंधक एव्यातर डेविड को अपनी कब्र खुद खोदते देखा गया।

इस मुद्दे पर जहां एक तरफ इज़राइल ने हमास को बर्बर करार दिया, वहीं दूसरी ओर कई देशों और संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों ने गाज़ा में मानवीय संकट के लिए इज़राइली नाकेबंदी और राहत सामग्री की कमी को जिम्मेदार ठहराया। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक भुखमरी से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई मासूम बच्चे शामिल हैं।

इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार, जो इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और परिषद के कुछ सदस्यों पर “झूठ फैलाने” का आरोप लगाया। उनका दावा है कि इज़राइल गाज़ा में बड़ी मात्रा में सहायता सामग्री भेज रहा है, जिसे हमास लूटकर अपने फायदे के लिए बेच रहा है। उन्होंने कहा, “बंधकों को जानबूझकर भूखा रखा जा रहा है, जबकि आतंकी मांस-मछली खा रहे हैं।”

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इज़राइली आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमास द्वारा राहत सामग्री लूटने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

ब्रिटेन और अमेरिका ने जताई चिंता:

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की प्रतिनिधि बारबरा वुडवर्ड ने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग दोहराई और बंधकों को “प्रोपेगेंडा” के लिए इस्तेमाल किए जाने की निंदा की। वहीं अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शीया ने स्वीकार किया कि गाज़ा में भुखमरी गंभीर स्तर तक पहुँच चुकी है और अमेरिका वहां राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

फलस्तीन के राजदूत रियाद मंसूर ने बंधक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फलस्तीन किसी भी बंधक के साथ अमानवीय व्यवहार का समर्थन नहीं करता। लेकिन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इज़राइल ही गाज़ा में सुनियोजित रूप से भुखमरी फैला रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.