Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर भारत में मानसून का कहर, खतरा बढ़ा

दिल्ली  | दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त तक बारिश की संभावना

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में 17 अगस्त तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के पूर्वी इलाकों जैसे गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। 16-17 अगस्त तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट, स्कूल बंद

उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी है। देहरादून, टिहरी और चंपावत में येलो अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी और नैनीताल के स्कूलों को बंद किया गया है।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सागर, सतना और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की अपील की है ताकि मानसून के इस दौर में नुकसान से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.