Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदकोट में कड़े आदेश, लाउडस्पीकर से लेकर तंबाकू तक बैन

फरीदकोट |  जिला मैजिस्ट्रेट पूनमदीप कौर (IAS) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले में कई सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। ये आदेश 14 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेंगे।

लाउडस्पीकर पर रोक

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी रहेगी। विशेष परिस्थितियों में केवल लिखित अनुमति और शर्तों के तहत ही इसका इस्तेमाल हो सकेगा।

अवैध कब्जों पर सख्ती

सरकारी सड़क या भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तंबाकू की बिक्री पर रोक

शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर की सीमा के भीतर तंबाकू बेचना, रखना या 18 साल से कम उम्र के युवाओं को इसकी बिक्री करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सड़क सुरक्षा नियम

साइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेहड़ी जैसे वाहनों को बिना आगे-पीछे रिफ्लेक्टर या चमकदार टेप के चलाने पर रोक लगाई गई है। ऐसे वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं।

तालाब भरने पर पाबंदी

ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व अनुमति सार्वजनिक तालाबों को भरना भी प्रतिबंधित रहेगा, क्योंकि इससे पानी के बहाव में रुकावट और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

जिला प्रशासन का कहना है कि ये आदेश जिले की शांति, सुरक्षा और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.