Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में डाक पार्सल कंटेनर से भैंसें बरामद – हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Mandi, 20 August

मंगलवार देर रात भवाणा टनल के समीप देहवी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने डाक पार्सल कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रही 17 भैंसों और 8 कटड़ों को पकड़ा।

सूचना मिलते ही जडोल पंचायत के वार्ड सदस्य व पशु प्रेमी राज ठाकुर ने अन्य ग्रामीणों के साथ कंटेनर को रोकने की कोशिश की। पहले यह कंटेनर एपीएमसी नाके से निकल भागा, लेकिन पीछा करने पर देहवी में इसे रोक लिया गया।

कंटेनर का दरवाज़ा खुलते ही लोगों ने देखा कि दर्जनों पशुओं को अमानवीय तरीके से भरकर लाया जा रहा था। मौके पर ग्रामीणों ने आरोपियों से पूछताछ की और नाराज़गी जताते हुए हंगामा भी किया।पुलिस को सूचना मिलने पर डैहर चौकी से टीम वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ये पशु डिनक गांव से खरीदे गए थे, लेकिन इनके परिवहन से संबंधित कोई वैध कागज़ात आरोपियों के पास नहीं थे।पुलिस ने बाद में विक्रेता व्यक्ति से संपर्क कर सभी पशुओं को पंचायत के माध्यम से उसी को वापस सौंप दिया।तीनों आरोपी – नसीम (42), मोहम्मद फैसल (30) और इंतजार (32) – सभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 173 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.