Chintpurni, Vikas
शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। पंजाब के एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
श्रद्धालु ने बताया कि मां चिंतपूर्णी की कृपा से उनके परिवार पर विशेष आशीर्वाद बना हुआ है। मां की असीम ममता और संरक्षण से उनके घर में सुख-शांति और खुशहाली का वास है, वहीं उनका व्यवसाय भी दिन-प्रतिदिन प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।इस अवसर पर श्रद्धालु और उनका परिवार मंदिर में आयोजित देर रात की आरती में भी शामिल हुआ, जहां उन्होंने पूरे भक्ति भाव से मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।मां चिंतपूर्णी के भक्तों ने बताया कि यह आस्था का केंद्र सदियों से अनगिनत श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करता आ रहा है। इससे पहले भी कई भक्त माता रानी के दरबार में सोने-चांदी के मुकुट, बर्तन और आभूषण चढ़ा चुके हैं।