Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मंडी ने भरे लाखों रंग, कोई गूगल में कमा रहा लाखों तो कोई सिंगापुर में कर रहा आगामी पढ़ाई

Mandi, Dharamveer

आईआईटी मंडी के 13वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों ने संस्थान में बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए कहा कि आईआईटी मंडी ने उनकी जिंदगी को नई दिशा और अनगिनत अवसर दिए। संस्थान से निकलकर कोई गूगल में लाखों का पैकेज कमा रहा है, तो कोई विदेश में उच्च शिक्षा का नया सफर शुरू कर चुका है, लेकिन सभी की जुबान पर एक ही बात—आईआईटी मंडी ने जिंदगी में लाखों रंग भरे।

सोनीपत, हरियाणा की रिया अरोड़ा, जिन्हें President of India Gold Medal और Institute Silver Medal दोनों से सम्मानित किया गया, वर्तमान में गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और 57 लाख वार्षिक पैकेज प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय आईआईटी मंडी को जाता है, जिसने उन्हें बेहतर अवसर, उत्कृष्ट माहौल और गहरी सीख दी। रिया का कहना है कि उनके सहपाठी भी आज देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के वैभव केशवानी, जिन्हें Director Gold Medal से नवाजा गया, इस समय मुंबई की ब्राउज़र स्टैक कंपनी में 22 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर कार्यरत हैं। वैभव ने बताया कि आईआईटी मंडी ने शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का अवसर दिया, जिससे उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे अपना स्टार्टअप स्थापित करना चाहते हैं और जूनियर छात्रों को भी स्वरोजगार की राह चुनने की प्रेरणा दी।वहीं हरियाणा के रतिया निवासी भव्या, जिन्होंने आईआईटी मंडी से एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई की, वर्तमान में सिंगापुर में पीएचडी कर रहे हैं। उन्हें भी संस्थान गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। भव्या ने कहा कि संस्थान में बिताए दो साल उनकी जिंदगी की अनमोल और अविस्मरणीय यादें हैं।समारोह में कुल 604 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि 19 छात्रों को अकादमिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल दिए गए, जिनमें तीन गोल्ड मेडल शामिल हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.