Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिग्विजय चौटाला ने HTET रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी की उजागर

भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और विद्यालय शिक्षा बोर्ड को कठघरे में खड़ा किया है। चौटाला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि HTET रिजल्ट में “सबसे बड़ा गोलमाल” हुआ है और मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए।

रातों-रात बदला रिजल्ट, 1284 नए उम्मीदवार बताए पास”

दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि 31 अगस्त को तत्कालीन सचिव द्वारा तैयार परिणाम बोर्ड चेयरमैन को जारी करने के लिए दे दिया गया था, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया गया। इसके बजाय दोबारा रिजल्ट तैयार किया गया, जिसमें 1284 उम्मीदवारों को अतिरिक्त रूप से पास दिखाया गया। चौटाला के अनुसार, इनमें से कई अभ्यर्थियों के नाम बोर्ड अधिकारियों से जुड़े होने की भी चर्चाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह रिजल्ट में संशोधन बेहद संदिग्ध है और पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है।

OMR जारी करने की अवधि घटाना भी बना सवाल

दिग्विजय ने यह भी आरोप लगाया कि जहां नियमों के अनुसार अभ्यर्थी 90 दिनों तक अपनी OMR शीट निकलवा सकते थे, वहीं इस बार अवधि को घटाकर सिर्फ 10 दिन कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी हड़बड़ी क्यों दिखाई गई? क्या रिकॉर्ड से छेड़छाड़ रोकने या छिपाने की कोशिश की गई?

सिक्योरिटी ऑडिट और नई फर्म की भूमिका पर भी संदेह

दिग्विजय ने सिक्योरिटी ऑडिट के नाम पर खर्च की गई भारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पेपर सेटिंग से लेकर रिजल्ट तैयारी तक विभिन्न फर्में पहले से शामिल थीं, तो नया रिजल्ट किस आधार पर, किस फर्म से और क्यों तैयार करवाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि “निचले अधिकारियों पर दबाव डालकर” नए रिजल्ट पर हस्ताक्षर करवाए गए।

चेयरमैन और सचिव की भूमिका पर भी उठे सवाल

दिग्विजय ने विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन और सचिव की भूमिका को भी संदेह के घेरे में बताते हुए कहा कि पूर्व में भी चेयरमैन पर अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद भी सरकार ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की, जो इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

तुरंत कार्रवाई की मांग

चौटाला ने कहा कि HTET जैसे संवेदनशील परिणाम में इस तरह की अनियमितताएं लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हैं और सरकार को तुरंत एक उच्चस्तरीय SIT या न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.