Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुबई एयर शो हादसे में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को राजकीय-सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पूरे प्रदेश की आंखें नम

Dharamshala, Rahul chawla-:दुबई एयर शो के दौरान हुए तेजस विमान हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह रविवार को कांगड़ा पहुंची। गग्गल हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना, सेना और स्थानीय प्रशासन ने शहीद को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली के साथ पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पटियालकड़ के लिए रवाना हुई। मार्गभर हजारों लोग सड़क किनारे खड़े होकर नम आंखों से अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन करते रहे।

मां ने कहा, “बेटे को डिब्बे में लेकर आई… गोद खाली हो गई, आंगन सूना हो गया” 

पटियालकड़ पहुंचते ही गांव “नमांश अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। हर घर की चौखट से लेकर गांव के चौक तक मातम का माहौल था, पर गर्व से भरा हुआ भी, क्योंकि गांव का बेटा देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि का मान बढ़ा गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में विंग कमांडर नमांश स्याल का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया गया।शहीद की मां के शब्दों ने हर किसी को भावुक कर दिया। संताप से टूटी मां ने कहा, “बेटे को डिब्बे में लेकर आई… गोद खाली हो गई, आंगन सूना हो गया।” उनकी पीड़ा सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं।

दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी रहा

दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश सरकार की ओर से खेल, कानून एवं विधि मंत्री यादविंद्र गोमा और कैबिनेट रैंक आरएसएस बाली ने पहुंचकर शहीद को अंतिम नमन किया। जिलाधीश हेमराज बैरबाएसपी देहरा मयंक चौधरीएसडीएम मुनीष शर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने गांव पहुंचकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश ने एक अत्यंत साहसी, निडर और कर्तव्यनिष्ठ पायलट खोया है, जिसका समर्पण युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

पूर्व विधायक अरुण कूका, विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और क्षेत्र के हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव में गहरा शोक व्याप्त है, लेकिन साथ ही यह गर्व भी कि बेटा मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुआ।

विंग कमांडर नमांश स्याल का बलिदान न केवल क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश के लिए अविस्मरणीय है। देशभक्ति, साहस और अनुशासन का उनका उदाहरण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.