Facebook-f Youtube X-twitter

भारत ने पाकिस्तान झूठे एयरस्पेस आरोपों का तुरंत किया खंडन

नई दिल्ली |  भारत ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठे दावों का सख्त खंडन करते हुए कहा कि श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रहे पाकिस्तानी विमान को एयरस्पेस अनुमति समय पर और पूरी तरह दी गई थी। पाक मीडिया द्वारा यह दावा कि भारत ने उड़ान को रोक दिया, पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे पाकिस्तान ने भारत से ओवरफ्लाइट की अनुमति मांगी। भारत ने मानवीय आधार पर केवल चार घंटे में यानी शाम 5:30 बजे तक मंजूरी जारी कर दी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारत ने राहत मिशन को प्राथमिकता दी, जबकि पाकिस्तान वर्षों से भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद रखकर राजनीतिक रंजिश दिखाता रहा है। मानवता के हित को देखते हुए भारत ने राजनीतिक कटुता से परे राहत उड़ान को अनुमति दी।

चक्रवात डिटवा से प्रभावित श्रीलंका में हालात गंभीर हैं। अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत 53 टन राहत सामग्री, दवाइयां, मेडिकल उपकरण, टेंट, और NDRF की विशेष टीमें भेजी हैं। इसके साथ ही नेवी और एयरफोर्स ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

इस बीच, पाकिस्तान केवल प्रचार और गलत खबरों में उलझा रहा, जबकि भारत ने मानवता और राहत कार्य को सर्वोपरि रखा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.