Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संसद में SIR विवाद गहराया, तीसरे दिन भी घमासान

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र दो दिनों के लगातार हंगामे के बाद आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। पहले दिन जहां विपक्ष ने SIR मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे दिन संचार साथी ऐप पर सरकार को घेरने की कोशिश की। दोनों ही दिनों में तीखी नोकझोंक के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। आज भी दोनों सदनों में तनावपूर्ण माहौल रहने की संभावना है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।

सरकार बोली—बहस के लिए पूरी तरह तैयार

संसद में जारी टकराव के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर अनावश्यक हंगामा करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा— “सरकार ने वंदे भारत और चुनाव सुधारों पर विस्तृत बहस का ऐलान पहले ही कर दिया था। विपक्ष ने बिना कारण दो दिन व्यर्थ कर दिए और सदन की कार्यवाही बाधित की। हम बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

कांग्रेस का पलटवार,SIR हमारी शीर्ष प्राथमिकता

सत्र का तीसरा दिन शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता तारीक अनवर ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र हित के सभी मुद्दों पर चर्चा चाहती है, लेकिन SIR मुद्दे को सबसे ऊपर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा— “देश के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हम सभी पर चर्चा को तैयार हैं, लेकिन SIR हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सरकार चाहे जिस विषय पर चर्चा शुरू करे, लेकिन SIR पर जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है।”

तीसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी

सत्र के पहले दो दिन जोरदार हंगामे के बीच बीते। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, वहीं सरकार सदन चलाने पर जोर दे रही है। आज भी कार्यवाही के दौरान गरमा-गरम बहस और टकराव की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.