Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सात दशक बाद भी सड़क से महरूम कांगेला गांव, बीमारों को पालकी से ले जाना मजबूरी

Chamba, Manjur Pathan-:चुराह विधानसभा क्षेत्र का कांगेला गांव आज भी मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी इस गांव तक सड़क न पहुंच पाना एक ऐसे तंत्र की पोल खोल देता है, जिसकी लापरवाही का खामियाजा यहां की जनता दशकों से भुगत रही है। 500 से अधिक आबादी वाला यह गांव कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर है। बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं तक को पांच से छह किलोमीटर दूर सड़क तक पालकी के सहारे ले जाना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीज समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण जान भी गंवा देते हैं, लेकिन सरकारों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही उन्हें गांव की समस्याएं याद नहीं रहतीं। गांववासियों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी खच्चरों के सहारे मंगवाना पड़ता है, जिसके लिए 300 से 500 रुपये तक प्रति यात्रा देना पड़ता है। यह स्थिति न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि लोगों के जीवन को बेहद कठिन बना रही है।गांव के निवासियों ने सरकार से एक बार फिर गुहार लगाई है कि कांगेला को सड़क सुविधा से जल्द जोड़ा जाए। उनका कहना है कि कई वर्षों से मांग उठाई जा रही है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। बिना सड़क के यहां तक विकास की कोई भी योजना प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पाती।स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि सड़क सुविधा मिल जाए तो आपात स्थितियों में मरीजों की जान बचाई जा सकेगी और गांव आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे बढ़ सकेगा। गांव में सड़क बनना न केवल जरूरत है बल्कि लोगों के जीवन में सुधार का पहला कदम भी साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.