Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिश्नोई-पनिहार की राजस्थान एंट्री से महासभा चुनाव गर्माए

चंडीगढ़ | हरियाणा BJP नेता कुलदीप बिश्नोई इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं, जहां उनके साथ विधायक रणधीर पनिहार भी पहुंचे। अपहरण के आरोप लगने के बाद यह पहली बार है जब रणधीर पनिहार सार्वजनिक रूप से किसी कार्यक्रम में नजर आए हैं। दोनों नेताओं का जोधपुर एयरपोर्ट पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, बिश्नोई समाज के बुजुर्गों ने कुलदीप बिश्नोई को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।

कुलदीप बिश्नोई विवाह सहित कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने राजस्थान पहुंचे हैं। इसी दौरान बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने अचानक सक्रिय होते हुए महासभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया।

चौधर की लड़ाई तेज, एक साल से अटके हैं चुनाव

बिश्नोई महासभा के भीतर पिछले एक वर्ष से नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। चुनाव लगातार टलते रहे हैं। देवेंद्र बूड़िया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर चुनाव की समयसारणी और तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि महासभा में 70 हजार आजीवन सदस्य दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश सदस्यता उस समय बनी जब कुलदीप बिश्नोई संगठन में सक्रिय थे।

सभी सदस्यों का वेरिफिकेशन ऑनलाइन सिस्टम से किया जाएगा और उसके बाद संशोधित वोटर लिस्ट जारी होगी। पहली सूची 10 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच जारी होने की संभावना है, जबकि महासभा के चुनाव फरवरी में आयोजित किए जाने की तैयारी है।

बूड़िया और पनिहार के बीच पुराना विवाद फिर चर्चा में

करीब एक साल पहले देवेंद्र बूड़िया ने विधायक रणधीर पनिहार पर उनका अपहरण करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था। बूड़िया ने दावा किया था कि कुलदीप बिश्नोई द्वारा उन पर जबरन इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था और पनिहार ने कथित रूप से हरियाणा भवन से उन्हें किडनैप करने की कोशिश की।

इन आरोपों को लेकर बूड़िया ने राजस्थान में बड़ा अभियान भी चलाया था। हालांकि, अब जब पनिहार कुलदीप बिश्नोई के साथ राजस्थान पहुंचे, तो समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे राजनीतिक हवा एक बार फिर बदलती नजर आई।

जेल से बाहर आने के बाद से खामोश हैं बूड़िया

करीब दो महीने पहले हिसार फास्ट ट्रैक कोर्ट से रेप केस में जमानत मिलने के बाद देवेंद्र बूड़िया ने कहा था कि वह न्याय प्रणाली में पूरा विश्वास रखते हैं और सत्य की जीत हुई है।

कुलदीप बिश्नोई पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी टिप्पणी से साफ इनकार किया था। उनका कहना था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वह इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते।

जेल से बाहर आने के बाद भी बूड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, जिससे दोनों नेताओं के बीच मौन राजनीतिक तनाव अभी भी बरकरार दिखता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.