Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों के आरोपों के बाद DFSC हटाए, घोटाले की जांच बढ़ी

कुरुक्षेत्र I हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में कथित 5 हजार करोड़ रुपये के धान घोटाले की जांच के बीच जिला खाद एवं पूर्ति नियंत्रक (DFSC) राजेश आर्य को उनके पद से हटा दिया गया है। सरकार ने उनकी जगह यमुनानगर के DFSC जतिन मित्तल को कुरुक्षेत्र का एडिशनल चार्ज सौंपा है।

हालांकि, जांच पूरी होने तक राजेश आर्य को कुरुक्षेत्र में ही DFSO के पद पर तैनात किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब वह पिछले दिनों फिर विवादों में घिरे थे। याद रहे कि 15 अक्टूबर को भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें लघु सचिवालय में थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद काफी हंगामा मचा था।

किसानों का कहना है कि प्रदेश में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ है। किसानों और भाकियू नेताओं की मांग है कि इस पूरे मामले की CBI जांच करवाई जाए। इसी मुद्दे पर किसानों ने शुक्रवार को जींद में बड़ी पंचायत बुलाई है, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

इससे पहले भी कुरुक्षेत्र जिले की छह मार्केट कमेटियों के सचिवों को चार्जशीट किया जा चुका है। इनमें थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, पिपली, इस्माइलाबाद और लाडवा मार्केट कमेटियों के सचिव शामिल हैं।

भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने आरोप लगाया है कि धान घोटाले में कुल 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खेल हुआ है। उन्होंने बताया कि 2,500 करोड़ रुपये का प्राथमिक सबूत पहले ही सरकार को सौंपा जा चुका है। उनका कहना है कि मामले में तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए और यदि जांच में राजेश आर्य की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इधर भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि कुरुक्षेत्र में “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से कहीं अधिक धान की खरीद की गई, जबकि बारिश, बाढ़ और बीमारियों से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि जिले में 81,095 एकड़ फसल प्रभावित हुई, जो पोर्टल पर वेरिफाइड है। इसके अलावा, इस बार पैदावार में 40% तक की कमी दर्ज की गई है।

प्रिंस वड़ैच के मुताबिक सामान्य सीजन में प्रति एकड़ 32–35 क्विंटल धान उत्पादन होता है, लेकिन इस बार केवल 18–20 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन हुआ। इसके बावजूद भी जिले में पिछले सीजन से सिर्फ 3% कम खरीद दिखाई गई, जो संदेह पैदा करता है।

इस मामले में जब राजेश आर्य से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी गेट पास कटवाने तथा मिलर्स को पास जारी करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड साझा किया था। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.