Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, शीत लहर से लोग बेहाल

कैथल। कैथल जिले में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग चादर और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों के किनारे अलाव जलाकर लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ठंड के चलते लोगों की दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले कई दिनों से जारी ठंड और बादलों की वजह से रविवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, गिरते तापमान का सबसे अधिक फायदा रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की फसल को मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसम गेहूं की बेहतर बढ़वार और अच्छी पैदावार के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन आम लोगों के लिए ठंड का असर और बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में ठंड से राहत के कोई आसार नहीं जताए हैं। उनका कहना है कि शीत लहर का असर इसी तरह बना रहेगा और कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोहरे के दौरान वाहन की गति कम रखें, दिन में भी लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें और हाई बीम से बचें, क्योंकि इससे दृश्यता और कम हो जाती है। यदि वाहन में फॉग लाइट उपलब्ध हों तो उनका प्रयोग करें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

पशुपालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रात के समय पशुओं को खुले में न बांधें, उन्हें शेड में रखें और गुनगुना पानी पिलाएं। सुबह ठंड कम होने और धूप निकलने के बाद ही पशुओं को बाहर निकालें। इसके साथ ही, पशुओं के आहार में आयोडीन युक्त नमक और मिनरल मिक्सचर शामिल करने से उनकी सेहत बनी रहती है और दूध उत्पादन पर भी नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.