Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM भगवंत मान ने LPU में स्टार्ट-अप पंजाब कॉन्क्लेव में भाग लिया

जालंधर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर शहर के दौरे के दूसरे दिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आयोजित स्टार्ट-अप पंजाब कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के कई जाने-माने व्यवसायी और इंडस्ट्रियलिस्ट भी उपस्थित थे।

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं के लिए नए स्टार्ट-अप और निवेश योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहल नौकरियों के सृजन के लिए है और किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, पंजाब सरकार ने युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए स्टार्ट-अप ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से नए उद्यमियों को आसान किश्तों और कम ब्याज पर लोन की सुविधा मिलती है। सरकार ने राज्य में उभरते उद्यमियों के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष फंड घोषित किया है, जो मुख्य रूप से एग्री-टेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स पर केंद्रित होगा।

स्टार्टअप प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल-विंडो डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इसके तहत स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन और सब्सिडी फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि फंड का 25 प्रतिशत महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

कॉन्क्लेव से पहले, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में अपने घर पर आयोजित पब्लिक मीटिंग में आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही उन्हें हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.