Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर का कहर, 6 यात्रियों की मौत

मथुरा | यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-88 के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा तड़के करीब 2:45 बजे हुआ। नोएडा से आगरा जा रही एक निजी बस को चालक ने नियमों के खिलाफ मुख्य सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस के रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे यात्रियों पर चढ़ गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी काफी परेशानी आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर खून और मलबा बिखर गया।

मृतकों में अब तक चार लोगों की पहचान सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), असलम (कन्नौज) और संतोष (दिल्ली) के रूप में हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायल अमर दुबे (औरैया) को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि हादसे में बस चालक की लापरवाही कितनी जिम्मेदार रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.