Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एप्स्टीन फाइल्स खुलेंगी: सांसदों को 30 लाख दस्तावेज देखने की अनुमति

अमेरिका  | अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी ‘एप्स्टीन फाइल्स’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय (DOJ) ने सोमवार से कांग्रेस के सदस्यों को बिना काट-छांट (Unredacted) वाली फाइलें देखने की अनुमति देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इन फाइलों में 30 लाख से अधिक दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें कई अहम जानकारियां छिपी हो सकती हैं।

न्याय मंत्रालय ने सांसदों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि यह दस्तावेज पिछले साल कांग्रेस द्वारा पारित कानून के तहत जारी किए गए हैं। सांसदों को इन फाइलों तक पहुंच पाने के लिए 24 घंटे पहले विभाग को सूचना देनी होगी। हालांकि, इन फाइलों को केवल न्याय मंत्रालय के कंप्यूटर सिस्टम पर ही देखा जा सकेगा और इसकी अनुमति सिर्फ सांसदों को मिलेगी, उनके स्टाफ को नहीं।

इस फैसले को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लंबे समय से सांसद और आम जनता एप्स्टीन केस से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। न्याय मंत्रालय पर आरोप लगते रहे हैं कि वह जानकारी जारी करने में देरी कर रहा है और कई अहम दस्तावेज अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आए हैं।

बताया जा रहा है कि DOJ को इस मामले में आलोचना का सामना इसलिए भी करना पड़ा क्योंकि पहले जारी की गई फाइलों में पीड़ितों की निजी जानकारी और तस्वीरें ठीक तरीके से छिपाई नहीं गई थीं। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि अब तक कुल 60 लाख दस्तावेजों में से पूरी फाइलें सार्वजनिक नहीं की गईं।

गौरतलब है कि जेफ्री एप्स्टीन अमेरिका का एक प्रभावशाली और अमीर फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण, सेक्स ट्रैफिकिंग और संगठित नेटवर्क चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया।

एप्स्टीन मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि उसके संबंध कई बड़े राजनेताओं, उद्योगपतियों और नामी हस्तियों से जुड़े बताए जाते रहे हैं। ऐसे में अब सांसदों को अनरेडैक्टेड फाइलें देखने की अनुमति मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.