Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चाइनीज मांझा बना मौत का धागा, CM योगी की बच्चों को चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए जरूरी संदेश दिया है। मुख्यमंत्री की इस पहल को ‘योगी की पाती’ नाम दिया गया है, जिसमें उन्होंने बच्चों को मोबाइल की बढ़ती लत, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और चाइनीज मांझे के खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। यह पत्र अब प्रदेश के स्कूलों और घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि बच्चों को सही दिशा में प्रेरित किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को सलाह दी कि वे रील्स देखने और घंटों मोबाइल गेम खेलने की आदत से दूर रहें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन बच्चों का कीमती समय चुराकर उन्हें पढ़ाई और खेलकूद से दूर कर रहा है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर असर पड़ता है और मानसिक स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। सीएम ने बच्चों से अपील की कि वे किताबों को अपना दोस्त बनाएं और मैदान में जाकर खेलें, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके।

पत्र में मुख्यमंत्री ने चाइनीज मांझे को “मौत का धागा” बताते हुए इसके इस्तेमाल से सख्ती से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह मांझा केवल पक्षियों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपील की कि वे इस खतरनाक मांझे का बहिष्कार करें और यदि कहीं इसकी बिक्री या इस्तेमाल होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए गीता के श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को परिणाम की चिंता किए बिना पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने शांत मन से परीक्षा देने और नकारात्मक सोच से दूर रहने की सलाह भी दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.