Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस का HPSC कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन,रोजगार और भर्ती मुद्दों पर जताई नाराजगी

पंचकुला, 15 फरवरी-:हरियाणा में युवाओं के रोजगार और भर्ती संबंधित मुद्दों को लेकर हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरयाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) कार्यालय, पंचकूला के बाहर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन प्रदेश में लंबित भर्तियों, युवाओं के साथ हो रहे कथित अन्याय और रोजगार नीतियों के विरोध में आयोजित किया जाएगा।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि ग्रुप ए और बी की भर्तियों में 35% न्यूनतम अंक का मापदंड लागू होने के कारण कई सीटें खाली रह रही हैं। संगठन ने इस युवा-विरोधी नियम को समाप्त करने की मांग की है, ताकि अधिक योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके। इसके अलावा, HPSC परीक्षाओं में हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का वेटेज कम से कम 20% करने की भी मांग की गई है, ताकि प्रदेश के युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।संगठन ने HPSC और हरयाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) से हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की है, ताकि भर्ती समयबद्ध और पारदर्शी हो। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश भर्तियां न्यायालयों में लंबित होने के कारण वर्षों तक अटकी रहती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए दोनों आयोगों में एक विशेष लीगल सेल गठित करने की मांग की गई है, जो अभ्यर्थियों के सुझाव लेकर मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।संगठन ने उन भर्तियों को दोबारा विज्ञापित करने और CET क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9,000 रुपये देने के वादे को लागू करने की भी मांग उठाई है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.