Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में पर्यटन को मिलेगा नया उत्साह, एशिया की सबसे लंबी 4.3 किमी जिपलाइन का निर्माण

कांगड़ा में पर्यटन को मिलेगा नया उत्साह, एशिया की सबसे लंबी 4.3 किमी जिपलाइन का निर्माण

कांगड़ा, 15 फरवरी -:कांगड़ा जिले की धौलाधार घाटी के नड्डी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एशिया की सबसे लंबी 4.3 किलोमीटर लंबी जिपलाइन परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 7.41 करोड़ रुपये है और इसे ऐतिहासिक साहसिक पर्यटन पहल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस जिपलाइन परियोजना में चार प्रमुख स्टेशन होंगे – कृ गल्लू (प्रारंभिक बिंदु), बल गांव, नड्डी और मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)। परियोजना पर्यटन प्रेमियों को रोमांचक अनुभव देने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगी। इसे 36 माह की अवधि में पूरा करने का प्रस्ताव है।मुख्यमंत्री ने बताया कि यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, साहसिक पर्यटन के शौकीनों को आकर्षित किया जाएगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का समग्र आर्थिक विकास होगा।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को राज्य सरकार द्वारा ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्राप्त है और जिले में पर्यटन विकास को सशक्त बनाने और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.