Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत में सड़क हादसे: नितिन गडकरी ने बताया कड़वा सच, सालाना 1.8 लाख मौतें

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित तीसरे नेशनल रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव में देश में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

मुख्य कारण और पीड़ित वर्ग

गडकरी ने बताया कि ओवरस्पीडिंग से सालाना लगभग 1.2 लाख मौतें, हेलमेट न पहनने से 54,000 से ज्यादा मौतें और सीट बेल्ट न लगाने से 14,000 से अधिक मौतें होती हैं। इसके अलावा, सड़क हादसों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की भी 10,000 से ज्यादा जानें जाती हैं।

वे आगे बोले कि नशे में गाड़ी चलाना, गलत साइड से वाहन चलाना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल सड़क हादसों के प्रमुख कारण हैं।

आर्थिक नुकसान और सुरक्षा मानक

सड़क हादसों से भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को करीब 3 प्रतिशत का नुकसान होता है। गडकरी ने कहा कि यह स्थिति नीति निर्माताओं के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में ऑटोमोबाइल सुरक्षा मानकों को ग्लोबल नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। अब वाहनों में कम से कम छह एयरबैग और नई टेक्नोलॉजी वाले ब्रेक सिस्टम अनिवार्य किए जा रहे हैं, जो आपात स्थिति में ऑटोमैटिक ब्रेक लागू कर सकेंगे।

नितिन गडकरी का संदेश

गडकरी ने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए लोगों के व्यवहार में बदलाव और कानूनों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि यह कदम देश में सड़क हादसों की संख्या कम करने और जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.