Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होली से पहले सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानें आपके शहर के ताजा भाव

नई दिल्ली | होली से पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वैश्विक बाजार के असर और घरेलू मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 के सोना वायदा की कीमत 133 रुपये गिरकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं 5 मार्च 2026 के चांदी वायदा का भाव घटकर 2,74,389 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 27 फरवरी को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,733 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,19,323 रुपये और 14 कैरेट सोना 93,072 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी का भाव 2,66,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, चंडीगढ़ और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा और जयपुर सहित कई शहरों में चांदी करीब 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं चेन्नई, भुवनेश्वर, कटक, केरल और हैदराबाद में चांदी का भाव लगभग 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। होली और शादी के सीजन को देखते हुए बाजार में खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.