Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, सुरेंद्र चौक पर पुतला दहन

तोशाम (भिवानी) |  ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के विरोध में सोमवार को भिवानी जिले के तोशाम कस्बे में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुरेंद्र चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन का आयोजन एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से किया गया, जिसका नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव रोहतास सिंह सैनी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायली नेतृत्व के खिलाफ पुतला दहन भी किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस सैन्य हमले की कड़ी आलोचना की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईरान पर किया गया हमला साम्राज्यवादी नीतियों का परिणाम है। उनका आरोप था कि अमेरिका और इजरायल जैसे शक्तिशाली देश मध्य पूर्व के तेल भंडारों और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा जमाने की मंशा से इस तरह के युद्ध थोप रहे हैं।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि इन संघर्षों का सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ता है। युद्ध और हिंसा के कारण निर्दोष लोगों और बच्चों की जान जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे हमलों को रोकने और शांति स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैश्विक स्तर पर शांति और कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान युद्ध नहीं बल्कि बातचीत और आपसी समझ से ही संभव है।

इस मौके पर महेंद्र सिंह कटारिया, कर्मवीर सागबान, फूलचंद, वजीर सिंह, रणधीर जाखड़, ओमवीर सरल, मान श्योराण, हवासिंह रेवासा और शुभराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सुरेंद्र चौक पर हलचल का माहौल बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.