Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा पुनर्गठन:हिमाचल में 84 नई पंचायतों का ड्राफ्ट जारी

शिमला,3 मार्च -: पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। पंचायती राज विभाग ने 84 नई पंचायतों के गठन का प्रारूप जारी कर दिया है। विभाग ने आम जनता से तीन दिनों के भीतर प्रस्तावित पंचायतों को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। तय समयावधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नई पंचायतों के गठन पर रोक लगा दी जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

जारी ड्राफ्ट के अनुसार कई जिलों में नई पंचायतों का गठन प्रस्तावित है। चंबा जिले में जाऊर, देवी देहरा, सरू, चनेई, घलू और महलोग जैसी पंचायतें बनाई जाएंगी। कांगड़ा जिले में बलदोआ, भगवाल, रोहाड़ा, धाती, बडोली कटियार, पिया का घट्टा, फकलोह, जब्बर, मलोट, समकड़, नगेहड़, बड़ी खास, कंछाल जंगियां, मझेनू, परनोह, कुहरू, भियाल, बड़ोह और उपरेड़ को नई पंचायतों के रूप में प्रस्तावित किया गया है। शिमला जिले में धरोती गुंजारली, भरवाड़ी, सुंदरनगर केवली, मखोट, धमवाड़ी, अटापू बरेड़ी, लछोग, टिक्कर, मंडयालू, कोटीधार और गड़ाह शामिल हैं।इसी प्रकार ऊना जिले में बौल, डंगेड़ा, मलूआल, दिलवा, बडयायू, शिवबाड़ी और दियोली मिन्हासा पंचायतों का गठन किया जाएगा। सिरमौर जिले में कुफ्फर कैंथू, गटाधार, चांदना-दो, कडोली डोची, नाहन-दो, मोगीनंद, नागल सूकेती, नलक और सियासू प्रस्तावित हैं। सोलन जिले में चमाकड़ी, टूईरू, डडाल, जमरोड़ी, कोटला कला, डलचंब, धार भखुयाना, टरांगला, चनियार, घयान और बशील पंचायतों को शामिल किया गया है।

हमीरपुर जिले में संगडोह कलां, जखयोल, दसमल, ककरोहल, बलेहू और बडेई (धनोटू) को नई पंचायतों के रूप में प्रस्तावित किया गया है। कुल्लू जिले में शीला हालन, कनयाल, टीयून और शिल्लीहर-दो शामिल हैं। मंडी जिले में हुक्कल, थाना, कनगो का घरो, गियून और पिहाड़ को नई पंचायतें बनाया जाएगा। किन्नौर में जनकपुरी और शनगो, बिलासपुर में हरि टल्यांगड़ और पनयाली तथा लाहौल-स्पीति में लारा पंचायत प्रस्तावित है।

नई पंचायतों के गठन से कई क्षेत्रों में वार्डों की संख्या और सीमाएं बदलेंगी। इसके चलते आरक्षण रोस्टर को नए सिरे से तैयार करना होगा। साथ ही मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण भी अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव 31 मई से पहले कराना आवश्यक है, इसलिए प्रशासन के सामने समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी करने की चुनौती है। सीमांकन, आपत्तियों का निपटारा, आरक्षण निर्धारण और मतदाता सूची अपडेट जैसे कार्य महज एक महीने में निपटाने होंगे।गौरतलब है कि इससे पहले 43 नई पंचायतों के गठन के बाद प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3577 से बढ़कर 3620 हो चुकी है। यदि अब प्रस्तावित 84 पंचायतों को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3704 तक पहुंच जाएगी।

वहीं श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में भी तीन नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने इन पंचायतों के गठन पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी। उनके अनुसार सांगना पंचायत से गाता मंडवाच, भाटगढ़ से चाडऩा और भवाई पंचायत से कुफ्फर केंथु को नई पंचायतों के रूप में अधिसूचित किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.