Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभय चौटाला को विदेशी नंबर से धमकी, सुरक्षा मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Summer Express, चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को विदेशी नेटवर्क के जरिए मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के रुख पर नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि यदि अगली सुनवाई तक केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत को बताया कि जिस मोबाइल नंबर से व्हॉट्सएप कॉल कर धमकी दी गई थी, वह विदेशी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि अभय चौटाला की सुरक्षा का आकलन किया गया है और रिपोर्ट में संभावित खतरे की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-9/ए स्थित उनके आवास के आसपास बीट पेट्रोलिंग और पीसीआर वाहनों की गश्त बढ़ा दी गई है।

शपथपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि अभय सिंह चौटाला को हरियाणा सरकार पहले ही संरक्षित व्यक्ति घोषित कर चुकी है और उन्हें ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक गार्ड टीम के साथ हरियाणा पुलिस के सात जवान पायलट और एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात हैं, जो सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र स्थित तेजखेड़ा फार्म सहित अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।

दरअसल, 15 जुलाई 2025 की रात अभय चौटाला के बेटे करण सिंह चौटाला के मोबाइल फोन पर एक व्हॉट्सएप कॉल आई थी, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह कॉल +44 से शुरू होने वाले विदेशी नंबर से की गई थी।

इस घटना के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह नंबर ब्रिटिश टेलीकम्युनिकेशंस पीएलसी, लंदन (इंग्लैंड) से पंजीकृत है, जिससे संकेत मिलता है कि धमकी विदेशी नेटवर्क के जरिए दी गई थी। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई तक केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.